Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

ICC Champions Trophy: विराट का बल्ला गरजा तो शमी ने चटके 3 विकेट, टीम इंडिया फाइनल में

मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए, वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन बनाए और मैच को अपने नाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. अंत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या (24 गेंदों में 28 रन, 3 छक्के और 1 चौका) ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई

by News Shade
04/03/2025
in Sports, Top News
245 8
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया से मिली सभी हार का बदला चुकता कर दिया है. भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए, वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन बनाए और मैच को अपने नाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. अंत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या (24 गेंदों में 28 रन, 3 छक्के और 1 चौका) ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई. भारत अब 9 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा. इसका मतलब है कि टूर्नामेंट का मेज़बान फाइनल में अपनी टीम को नहीं देख पाएगा.

शुभमन गिल का विकेट और रोहित का आक्रामक खेल
265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक थे और उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले, लेकिन शुभमन गिल बेन ड्वारशुइस की गेंद पर बोल्ड हो गए, सिर्फ 8 रन बनाकर. दूसरे छोर पर विराट कोहली ने आते ही बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला, जबकि रोहित शर्मा उसी आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे. उन्होंने नाथन एलिस को छक्का भी मारा, लेकिन युवा गेंदबाज कोनोली की गेंद पर LBW हो गए. उन्होंने 28 रन बनाए, और भारत 43 रन पर दूसरा झटका लगा.

ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्टीव स्मिथ का कमाल
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाये. कप्तान स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 73 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अनुकूल पिच का फायदा नहीं उठाया और जल्द ही विकेट गंवाए. स्मिथ ने कई साझेदारियां की, जिसमें ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल थीं. कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन बनाए.

ट्रेविस हेड के जीवनदान
ट्रेविस हेड को कई जीवनदान मिले, जिनका वह फायदा नहीं उठा सके. उन्होंने 39 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया. मोहम्मद शमी ने मैच की पहली गेंद पर उनका रिटर्न कैच छोड़ा था, फिर वह रन आउट होने से बचे थे, और दो बार स्टंपिंग से बच गए. हालांकि, उन्होंने हार्दिक पंड्या को छक्का और शमी को लगातार तीन चौके मारे, जिससे ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद मिली.

Related Posts

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान
Political

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In