Thursday, August 6, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

हेमंत सोरेन नहीं बचा सके गठबंधन की साख, प्रणव झा हारे; नाथवानी और बैजनाथ विजयी

राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम को 31 और परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा केवल 20 मतों पर सिमटे

by News Shade
18/06/2026
in Bihar, Jharkhand, Top News
250 3
Share on FacebookShare on Twitter

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजने में सफल रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम को कुल 31 मत प्राप्त हुए.

वहीं, एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को प्रथम वरीयता के 28 वैध वोट मिले, जो उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त साबित हुए. नाथवानी को कुल 30 वोट मिले थे, लेकिन इनमें से दो मत अमान्य घोषित कर दिए गए. इसके अलावा एक अन्य वोट भी रद्द हुआ, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह मत किस उम्मीदवार के पक्ष में डाला गया था.

मतगणना के नतीजों के बाद क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले एनडीए और भाजपा के विधायकों ने मतदान किया, जबकि अंतिम वोट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदान में हिस्सा लिया. राज्यसभा चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अंतिम परिणामों के अनुसार तीन वोट अमान्य पाए गए. शेष 78 वैध मतों में से बैजनाथ राम को 31, परिमल नाथवानी को 28 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को केवल 20 वोट मिले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमान्य घोषित तीन मतों में दो एनडीए और एक कांग्रेस खेमे से जुड़े थे.

चुनाव परिणामों ने संभावित क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ विधायकों ने निर्धारित लाइन से हटकर मतदान किया, जिससे चुनावी परिणाम प्रभावित हुए.

Related Posts

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, क्या बिहार की राजनीति में उभर गया तीसरा विकल्प?
Bihar

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, क्या बिहार की राजनीति में उभर गया तीसरा विकल्प?

04/08/2026
JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब
Jharkhand

JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब

04/08/2026
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!
Jharkhand

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!

02/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, क्या बिहार की राजनीति में उभर गया तीसरा विकल्प?

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, क्या बिहार की राजनीति में उभर गया तीसरा विकल्प?

04/08/2026
Oral Health Warning Signs: मसूड़ों से खून आना या मुंह से बदबू को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत

Oral Health Warning Signs: मसूड़ों से खून आना या मुंह से बदबू को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत

04/08/2026
JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब

JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब

04/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In