रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंतजलि योगपीठ, रांची और भाजपा हरमू मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हरमू स्थित पटेल भवन प्रांगण में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज 200 से अधिक देशों में योग अपनाया जा रहा है. उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आधार बताया.
विशिष्ट अतिथि देवव्रती जी (हरिद्वार) ने योग को मन, शरीर और आत्मा को स्वस्थ रखने का माध्यम बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग को घर-घर पहुंचाने में स्वामी रामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
पंतजलि योगपीठ झारखंड के प्रभारी करम कोपरी ने कहा कि योग केवल रोगियों के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है. पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय और यदुनाथ पांडेय ने भी योग और प्राणायाम को सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपाय बताया.
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे संगठन महामंत्री कर्मवीर जी, पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय , रविंद्र राय , एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , वार्ड 29 के पार्षद प्रदीप अग्रवाल, हरमू मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, पतंजलि योग के झारखंड प्रभारी करम कोपरी, जिला प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद, हरमू पार्क के योग शिक्षक दिलीप कुमार, योग पार्क के योग शिक्षक प्रकाश वर्मा, पार्क के योग शिक्षक शशि शेखर सिंह, योग माता उमा देवी, सुशीला बसवाल, सुमन देवी, मंजू लता समेत 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया. मंच संचालन पतंजलि योगपीठ के मुख्य संरक्षक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने किया.













