Wednesday, February 11, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • News
  • Vidhansabha2024
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Technology
  • Mulakat
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • News
  • Vidhansabha2024
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Technology
  • Mulakat
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • News
  • Vidhansabha2024
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Technology
  • Mulakat

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र से 747 करोड़ बकाया मांगा, मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी की भी मांग

by News Shade
30/04/2025
in Jharkhand, News, Top News
253 2
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की. इस बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के झारखंड राज्य में क्रियान्वयन की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. विशेष ध्यान मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित भुगतानों, वित्तीय आवंटन और नीतिगत सुधारों पर रहा.

मनरेगा से जुड़ी प्रमुख माँगें इस प्रकार रहीं:

  • सामग्री मद में ₹747 करोड़ की राशि लंबित:
    राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया कि मनरेगा के अंतर्गत सामग्री मद में जो ₹747 करोड़ की राशि लम्बे समय से बकाया है, उसे राज्य के स्टेट नोडल अकाउंट (SNA) में शीघ्र भेजा जाए. इसके अतिरिक्त, जिन कार्यों के FTO पहले से पोर्टल पर अपलोड हैं, उनके भुगतान को भी जल्द निपटाया जाए.
  • मजदूरी मद में ₹150 करोड़ का बकाया:
    मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों को समय पर मजदूरी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से ₹150 करोड़ की लंबित राशि तत्काल उपलब्ध कराने की माँग की गई.
  • प्रशासनिक मद में भुगतान अवरुद्ध:
    लगभग 5400 से अधिक कार्मिकों का वेतन एवं संचालन खर्च तीन माह से लंबित है. प्रशासनिक मद की धनराशि तुरंत जारी करने की माँग रखी गई ताकि योजना संचालन बाधित न हो.
  • 25,000 अतिरिक्त राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण हेतु राशि लंबित:
    पूर्व में केंद्र द्वारा 25,000 अतिरिक्त राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अब तक उससे संबंधित राशि राज्य को नहीं मिली. इसके शीघ्र निर्गमन की आवश्यकता जताई गई.
  • मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांग:
    वर्तमान में झारखंड में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी ₹255 प्रतिदिन है, जो अन्य राज्यों की तुलना में कम है. राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹405 प्रतिदिन करने का आग्रह किया है.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पर प्रस्ताव:
  • प्रति आवास राशि बढ़ाने की माँग:
    वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रति लाभार्थी ₹1.20 लाख की राशि मिलती है, जबकि राज्य की अपनी ‘अबुआ आवास योजना’ में यह राशि ₹2 लाख है. झारखंड सरकार ने सुझाव दिया कि केंद्र की योजना में भी प्रति यूनिट राशि को बढ़ाकर ₹2 लाख किया जाए ताकि गरीबों को सुरक्षित और गरिमामय आवास उपलब्ध हो सके. इसके अलावा CFP योजना में मानदेय लंबित, लंबित FTO का भुगतान,भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप SDR में संशोधन पर भी चर्चा की गयी.

Related Posts

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग क्या होगी, कब और किन माध्यमों पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण
News

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग क्या होगी, कब और किन माध्यमों पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण

24/01/2026
सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सफाया’ में 17 माओवादी ढेर, 2026 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त!
Crime

सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सफाया’ में 17 माओवादी ढेर, 2026 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त!

24/01/2026
चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए बैद्यनाथ कुमार, हजारों जिंदगियों को दिलाई आजादी
Jharkhand

चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए बैद्यनाथ कुमार, हजारों जिंदगियों को दिलाई आजादी

22/08/2025

Opinion Poll

175
Jharkhand Vidhansabha Election 2024

कौन सी पार्टी चुनाव जीतने के बाद जनता से किये गए वादों को करती है पूरा?

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
डॉ लुईस सहित कई ने छोड़ी भाजपा, त्याग पत्र में कई संगीन आरोप

डॉ लुईस सहित कई ने छोड़ी भाजपा, त्याग पत्र में कई संगीन आरोप

21/10/2024
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग क्या होगी, कब और किन माध्यमों पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग क्या होगी, कब और किन माध्यमों पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण

24/01/2026
सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सफाया’ में 17 माओवादी ढेर, 2026 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त!

सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सफाया’ में 17 माओवादी ढेर, 2026 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त!

24/01/2026
चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए बैद्यनाथ कुमार, हजारों जिंदगियों को दिलाई आजादी

चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए बैद्यनाथ कुमार, हजारों जिंदगियों को दिलाई आजादी

22/08/2025
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In