Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

सारंडा में नक्सलियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सफाया’ में 17 माओवादी ढेर, 2026 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त!

by News Shade
24/01/2026
in Bihar, Crime, Jharkhand
251 3
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड पुलिस को नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. इस ऐतिहासिक ऑपरेशन से राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी बेहद उत्साहित हैं. वह खुद चाईबासा पहुंचीं और अभियान में शामिल जवानों व अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को दो टूक संदेश दिया कि या तो वे आत्मसमर्पण करें, वरना सुरक्षाबलों की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें.

सारंडा के जंगलो में मिली सफलता 

चाईबासा के कोल्हान और सारंडा के दुर्गम जंगलों में चले दो दिवसीय सघन अभियान के बाद सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि मार्च 2026 तक झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त करना पुलिस का संकल्प है और हालिया ऑपरेशन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

उन्होंने बताया कि यह सफलता सुरक्षाबलों के आपसी तालमेल, सटीक खुफिया जानकारी और मजबूत रणनीति का परिणाम है. जिस तरह से पूरे ऑपरेशन की योजना बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया, वह वाकई काबिले-तारीफ है. अब नक्सलियों के सामने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

CRPF और State Police का joint Operation 

सीआरपीएफ के डीआईजी साकेत कुमार सिंह के अनुसार 22 जनवरी से शुरू हुई मुठभेड़ में पहले दिन 15 और दूसरे दिन 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए. इस तरह कुल 17 माओवादी मारे गए हैं, जिनमें संगठन के कई शीर्ष स्तर के नेता शामिल हैं.

मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी के सदस्य अनल उर्फ पतिराम मांझी (जिस पर झारखंड में 1 करोड़, ओडिशा में 1.20 करोड़ और एनआईए की ओर से 15 लाख का इनाम था), अनमोल उर्फ सुशांत (झारखंड में 25 लाख और ओडिशा में 65 लाख का इनामी) और रीजनल कमेटी मेंबर अमित मुंडा (झारखंड में 15 लाख और ओडिशा में 43 लाख का इनाम) शामिल हैं. इनके अलावा पिंटू लेहरा, लालजी समेत कई एरिया कमांडर भी ढेर किए गए हैं.

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी मिले हैं. बरामद जखीरे में 4 एके-47, 4 इंसास राइफल, 3 एसएलआर, 3 अन्य राइफल और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है.

माओवादियों की कमर टूटी !

पुलिस के मुताबिक इस ऑपरेशन के बाद झारखंड में माओवादियों की कमर टूट चुकी है. राज्य में अब केवल एक ही सेंट्रल कमेटी मेंबर सक्रिय बताया जा रहा है. चाईबासा क्षेत्र में जहां पहले करीब 65 नक्सली मौजूद थे, उनकी संख्या अब 50 से नीचे आ गई है. वहीं चाईबासा के बाहर पूरे राज्य में महज 15 बड़े नक्सली बचे हैं, जिनमें पलामू में 3, चतरा में 4, हजारीबाग में 2 और लातेहार में 5 शामिल हैं.

इस कार्रवाई से न सिर्फ झारखंड, बल्कि ओडिशा से सटे सीमावर्ती इलाकों में भी नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई है और दोनों राज्यों के ये क्षेत्र अब नक्सल मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

Related Posts

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
सीवान में आर्केस्ट्रा केंद्रों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नाबालिग लड़कियां मुक्त
Bihar

सीवान में आर्केस्ट्रा केंद्रों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नाबालिग लड़कियां मुक्त

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In