Sunday, August 2, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

JPSC PT Exam Scam: CID जांच में मिले बड़े सुराग, पूर्व अध्यक्ष से 9 घंटे पूछताछ; परीक्षा रद्द होने की बढ़ी संभावना

by News Shade
01/08/2026
in Jharkhand, Top News
240 13
Share on FacebookShare on Twitter
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें देर शाम घर लौटने की अनुमति दे दी गई.
जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक की जांच में प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की ओर संकेत करते हैं. विशेष रूप से OMR शीट से जुड़ी जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
सूत्रों के मुताबिक, OMR शीट में कथित हेरफेर के मामले में गिरफ्तार सुमन सौरभ से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अनियमित तरीके से प्रारंभिक परीक्षा पास करने की बात स्वीकार की है. इसके बाद CID को परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण आधार मिले हैं.
वहीं, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार उन्होंने अब तक कई अहम सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.
इधर, CID द्वारा अभ्यर्थियों से OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने दस्तावेज जमा करा रहे हैं. इनकी जांच के दौरान भी कई मामलों में कथित विसंगतियां सामने आने की बात कही जा रही है.
जांच की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभावना लगातार मजबूत होती जा रही है कि 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक आयोग या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related Posts

Bihar Politics: एक इस्तीफे से बदल गया पूरा राजनीतिक समीकरण
Bihar

Bihar Politics: एक इस्तीफे से बदल गया पूरा राजनीतिक समीकरण

01/08/2026
रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम बना आंदोलन का केंद्र, JPSC भर्ती विवाद पर छात्रों ने रखीं ये प्रमुख मांगें
Jharkhand

रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम बना आंदोलन का केंद्र, JPSC भर्ती विवाद पर छात्रों ने रखीं ये प्रमुख मांगें

31/07/2026
दो करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा से 14 दिन होगी पूछताछ, कई बड़े खुलासों की उम्मीद
Crime

दो करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा से 14 दिन होगी पूछताछ, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

31/07/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

CWG 2026 Day 10: भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, साक्षी-प्रिया-अरुंधति ने जीते गोल्ड; लवलीना को मिला सिल्वर

CWG 2026 Day 10: भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, साक्षी-प्रिया-अरुंधति ने जीते गोल्ड; लवलीना को मिला सिल्वर

01/08/2026
Mehndi Tips: बिना केमिकल के मेहंदी रचानी है गहरी? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Mehndi Tips: बिना केमिकल के मेहंदी रचानी है गहरी? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

01/08/2026
Friendship Day 2026: आखिर दो बार क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए 30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार की कहानी

Friendship Day 2026: आखिर दो बार क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए 30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार की कहानी

01/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In