Monday, August 3, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!

by News Shade
02/08/2026
in Jharkhand, Political, Top News
246 8
Share on FacebookShare on Twitter
https://newsshade.com/wp-content/uploads/2026/08/tymVLztTvAAGWzkE.mp4

Ranchi: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक प्रस्तावित इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है. हालांकि, शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण सदन की कार्यवाही केवल पांच कार्यदिवस ही चलेगी. इस दौरान युवाओं, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और राज्य के अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

JPSC-JSSC और नियोजन का मुद्दा रहेगा केंद्र में
इस बार विधानसभा सत्र में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा नियोजन नीति का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है. विपक्ष ने इन विषयों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. युवाओं के रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों को विपक्ष प्रमुखता से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा.
वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर चुका है. सरकार की ओर से NEET पेपर लीक मामले का हवाला देते हुए भाजपा पर पलटवार किए जाने की संभावना है.
5 अगस्त को सत्ता पक्ष और भाजपा विधायक दल की अहम बैठक
विधानसभा सत्र से पहले 5 अगस्त को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे. बैठक में सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी.
दूसरी ओर, शाम 4 बजे एटीआई सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक होगी. इसमें झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल होकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और सदन में साझा रणनीति बनाने पर चर्चा करेंगे. इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की अलग बैठक भी प्रस्तावित है.
7 अगस्त को पेश होगा पहला अनुपूरक बजट
मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट 7 अगस्त को विधानसभा में पेश करेगी. इसके बाद बजट पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी.
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 2026 का संभावित कार्यक्रम
6 अगस्त
नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण
अध्यादेश (यदि कोई हो)
शोक प्रस्ताव
7 अगस्त
प्रश्नकाल
वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट का प्रस्तुतिकरण
8 और 9 अगस्त
साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार)
10 अगस्त
प्रश्नकाल
प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान
11 अगस्त
प्रश्नकाल
राजकीय विधेयकों एवं अन्य सरकारी कार्यों पर चर्चा
12 अगस्त
प्रश्नकाल
राजकीय विधेयक
अन्य सरकारी कार्य
गैर-सरकारी संकल्प
सत्र पर रहेगी सभी की नजर
झारखंड विधानसभा के इस मानसून सत्र में रोजगार, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता, नियोजन नीति और वित्तीय मामलों सहित कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है. ऐसे में यह सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Related Posts

JPSC PT Exam Scam: CID जांच में मिले बड़े सुराग, पूर्व अध्यक्ष से 9 घंटे पूछताछ; परीक्षा रद्द होने की बढ़ी संभावना
Jharkhand

JPSC PT Exam Scam: CID जांच में मिले बड़े सुराग, पूर्व अध्यक्ष से 9 घंटे पूछताछ; परीक्षा रद्द होने की बढ़ी संभावना

01/08/2026
Bihar Politics: एक इस्तीफे से बदल गया पूरा राजनीतिक समीकरण
Bihar

Bihar Politics: एक इस्तीफे से बदल गया पूरा राजनीतिक समीकरण

01/08/2026
रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम बना आंदोलन का केंद्र, JPSC भर्ती विवाद पर छात्रों ने रखीं ये प्रमुख मांगें
Jharkhand

रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम बना आंदोलन का केंद्र, JPSC भर्ती विवाद पर छात्रों ने रखीं ये प्रमुख मांगें

31/07/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!

02/08/2026
CWG 2026 Day 10: भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, साक्षी-प्रिया-अरुंधति ने जीते गोल्ड; लवलीना को मिला सिल्वर

CWG 2026 Day 10: भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, साक्षी-प्रिया-अरुंधति ने जीते गोल्ड; लवलीना को मिला सिल्वर

01/08/2026
Mehndi Tips: बिना केमिकल के मेहंदी रचानी है गहरी? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Mehndi Tips: बिना केमिकल के मेहंदी रचानी है गहरी? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

01/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In