Monday, September 14, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

Mining Department Big Action: 11 क्रशर ध्वस्त और 8 सील, मची अफरा-तफरी

by News Shade
13/09/2026
in Jharkhand, Top News
240 13
Share on FacebookShare on Twitter
ओरमांझी: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में खनन विभाग की टास्क फोर्स ने शनिवार को ओरमांझी के चुटुपालू घाटी स्थित खिराबेरा क्षेत्र में अवैध स्टोन क्रशरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुल 19 क्रशर इकाइयों की जांच की. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 क्रशर संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि 8 क्रशरों को सील किया गया.
आवश्यक दस्तावेज नहीं कर सके प्रस्तुत
संयुक्त जांच के दौरान क्रशर एवं पत्थर खनन इकाइयों के संचालकों से खनन पट्टा, अनुज्ञप्ति और अन्य वैधानिक अनुमतियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए. हालांकि, कई संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद प्रशासन ने नियमों के तहत कार्रवाई की.
यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट में अरुण कुमार राय बनाम झारखंड स्टेट एवं अन्य मामले में 6 अगस्त 2026 को पारित आदेश तथा खान एवं भूतत्व विभाग के 20 अगस्त 2026 के आदेश के आलोक में की गई. जांच समिति ने क्षेत्र में संचालित खनन एवं क्रशर इकाइयों का भौतिक सत्यापन भी किया.
इन क्रशरों पर चला बुलडोजर
प्रशासन द्वारा ध्वस्त की गई क्रशर संरचनाओं में बसंत मेहता, मनोज महतो, आशुतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, कुलदीप मेहता, अरुण सिंह, अजय सिंह, दुबराज महतो, सुबोध गुप्ता और हरे कृष्ण शर्मा के क्रशर शामिल हैं.
वहीं दीपक मेहता, भोलेश्वर महतो, अरविंद सिंह, नवरत्न माइंस, राजकुमार सिंह के सिंह स्टोन चिप्स, एम/एस बिगल कुमार महतो, योगेश सिंह और सत्येंद्र कुमार अग्रवाल के क्रशरों को सील किया गया.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी, अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रामप्रवेश कुमार, सिया के कृति अभिषेक, अंचलाधिकारी उज्ज्वल सोरेन, थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा.
जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुटुपालू घाटी में अवैध क्रशर और अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
एक नजर में
कुल क्रशरों की जांच: 19
ध्वस्त किए गए क्रशर: 11
सील किए गए क्रशर: 8
कार्रवाई का आधार: झारखंड हाईकोर्ट का आदेश और खान एवं भूतत्व विभाग का निर्देश

Related Posts

“लब खामोश थे, आंखों ने बयां कर दिया दर्द”, ‘सुदिव्य’ की अंतिम विदाई में CM हेमंत भी रो पड़े
Jharkhand

“लब खामोश थे, आंखों ने बयां कर दिया दर्द”, ‘सुदिव्य’ की अंतिम विदाई में CM हेमंत भी रो पड़े

07/09/2026
गोमिया में बारिश के बीच जमीन से निकली आग, पानी में उठते रहे बुलबुले; मिथेन गैस रिसाव की आशंका
Jharkhand

गोमिया में बारिश के बीच जमीन से निकली आग, पानी में उठते रहे बुलबुले; मिथेन गैस रिसाव की आशंका

14/08/2026
तिरंगा वितरण एवं राष्ट्रगान: राष्ट्रभक्ति और गौरव का सुंदर संदेश
Jharkhand

तिरंगा वितरण एवं राष्ट्रगान: राष्ट्रभक्ति और गौरव का सुंदर संदेश

13/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

Mining Department Big Action: 11 क्रशर ध्वस्त और 8 सील, मची अफरा-तफरी

Mining Department Big Action: 11 क्रशर ध्वस्त और 8 सील, मची अफरा-तफरी

13/09/2026
“लब खामोश थे, आंखों ने बयां कर दिया दर्द”, ‘सुदिव्य’ की अंतिम विदाई में CM हेमंत भी रो पड़े

“लब खामोश थे, आंखों ने बयां कर दिया दर्द”, ‘सुदिव्य’ की अंतिम विदाई में CM हेमंत भी रो पड़े

07/09/2026
गोमिया में बारिश के बीच जमीन से निकली आग, पानी में उठते रहे बुलबुले; मिथेन गैस रिसाव की आशंका

गोमिया में बारिश के बीच जमीन से निकली आग, पानी में उठते रहे बुलबुले; मिथेन गैस रिसाव की आशंका

14/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In