Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

डुमरी के विधायक पर दर्ज हुआ मामला, सरकारी क्वार्टर को हथियाना की कर रहे थे कोशिश

मामला बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के सीसीएल ढोरी क्षेत्र से संबंधित है, जहां विधायक के समर्थकों ने एक सरकारी क्वार्टर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की

by News Shade
26/12/2024
in Bihar, Crime, Jharkhand
251 2
Share on FacebookShare on Twitter

डुमरी क्षेत्र के विधायक जयराम महतो और उनके सात समर्थकों के खिलाफ चंद्रपुरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. इन पर रंगदारी, अवैध कब्जा, चोरी और सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. यह मामला बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के सीसीएल ढोरी क्षेत्र से संबंधित है, जहां विधायक के समर्थकों ने एक सरकारी क्वार्टर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की.

मंगलवार रात को पुलिस और सीआईएसएफ की टीम क्वार्टर को खाली कराने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन विधायक जयराम महतो भी वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से बहस करने लगे. यह घटना सीसीएल की सेन्ट्रल कॉलोनी की है, जहां एक कर्मचारी को क्वार्टर आवंटित किया गया था. हालांकि, विधायक और उनके समर्थक उस क्वार्टर पर कब्जा करने पर अड़े हुए थे. पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के दौरान, जयराम महतो ने वहां मौजूद मजिस्ट्रेट से भी तीखी बहस की.

आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने सीसीएल के कर्मचारियों को क्वार्टर में बंद कर दिया था और पुलिस जब उन्हें बाहर निकालने आई तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

यह मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर इसलिए क्योंकि जयराम महतो हाल ही में विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे. विधानसभा के आखिरी दिन उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर टिप्पणी की थी, लेकिन इस घटना के बाद उनके द्वारा सरकारी क्वार्टर पर कब्जा करने की कोशिश ने उनकी छवि पर सवाल खड़ा कर दिया है. जहां एक ओर उनके समर्थक इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक विश्लेषक और सलाहकार उनकी आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद उनका रुख और रवैया बदल चुका है.

Related Posts

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
सीवान में आर्केस्ट्रा केंद्रों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नाबालिग लड़कियां मुक्त
Bihar

सीवान में आर्केस्ट्रा केंद्रों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नाबालिग लड़कियां मुक्त

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In