Thursday, August 13, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर, जानिए किन दिग्गज की प्रतिष्ठा दाव पर

by News Shade
11/11/2024
in Bihar, Jharkhand, Political, Top News
251 2
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में पहले चरण के चुनाव प्रचार शोर सोमवार शाम 5 बजे थम जायेगा. पहले चरण में जिन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है, वहां चुनाव प्रचार शाम पांच बजे तक थम जाएगा. वहीं, जिन सीटों पर मतदान का समय शाम चार बजे तक है, वहां प्रचार उसी समय के बाद बंद हो जाएगा. इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत राज्य के छह कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इन मंत्रियों में डॉ. रामेश्वर उरांव, रामदास सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरूआ और बैद्यानाथ राम शामिल हैं.

पहले चरण में कई हैवीवेट उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पहले चरण में कई प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला होना है. इनमें सरयू राय, सीपी सिंह, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, केएन त्रिपाठी, राजा पीटर और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश भी चुनावी मैदान में हैं.

पहले चरण में कुल 334 निर्दलीय उम्मीदवार

पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें से 334 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 87 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से हैं. झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 32 उम्मीदवार भी मैदान में हैं. इसके अलावा, दूसरे राज्यों से टिकट लेकर 42 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 188 उम्मीदवार गैर मान्यता प्राप्त दलों से चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में 6 अनुसूचित जाति (SC) और 20 अनुसूचित जनजाति (ST) सीटों पर भी मतदान होगा. खास बात यह है कि इस चरण में 73 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जिनमें से 34 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी मैदान में हैं, नगमा रानी, जो हटिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.

जानिए किन सीटों पर 13 को होगा मतदान 

13 नवंबर को जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं.

Related Posts

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Bihar

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस
Jharkhand

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग
Jharkhand

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In