Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
दंत विशेषज्ञ टिप्स

दांतों का कैसे रखें ख्याल, बता रही हैं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा चौधरी

by News Shade
18/10/2024
in Health, Special
254 2
Share on FacebookShare on Twitter

पायरिया मसूड़ों का संक्रमण है जो अधिकतर ग्राम नेगेटिव, स्पाइरोकीट, बैसिलस बैक्टीरिया (Gram-negative, spirochete, bacillus bacteria) के कारण होता है. वैसे तो यह आम बीमारी है लेकिन समय रहते ध्यान नहीं रखने पर यह गम्भीर बीमारी में बदल सकती है. इस बीमारी पर विस्तार से बता रही हैं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा चौधरी

पायरिया का दांतों पर प्रभाव
प्रायः टूथ ब्रश करने के दौरान मसूड़े से खून आने लगता है. वहीं दो दांतों के बीच की दूरी भी बढ़ने लगती है. दांत का टूट कर (दांतों के छोटे-छोटे टुकड़े) गिरने लगते हैं साथ ही मसूड़े लाल हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है. सांसों से भी बदबू आने लगती है.

पायरिया होने के कारण

1.धूम्रपान करना- मसूड़ों की बीमारी के लिए धूम्रपान को सबसे महत्वपूर्ण जोखिम कारक माना जाता है. तंबाकू के इस्तेमाल से मसूड़ों की बीमारी होती है. दरअसल धूम्रपान और तंबाकू मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाते हैं. धूम्रपान न करने वाले लोगों के मुकाबले धूम्रपान करने वाले लोगों में इलाज का प्रभाव देर से होता है.

2.आनुवंशिकता (heredity)- कई बार सही देखभाल के बावजूद भी मसूड़ों की बीमारी हो जाती है. आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा मसूड़ों की समस्याओं से ग्रस्त है और ये ओरल हेल्थ समस्याएं उन्हें आनुवंशिकता में मिली हैं.

3.दवाएं- एंटीडिप्रेसेंट दवाएं, एंटीहिस्टामिन (Antidepressants-Antihistamines) जैसी दवाओं में ऐसे तत्व होते हैं जो मुंह में लार बनने की क्रिया को धीमा करते हैं. लार दांतों को साफ रखने में मदद करती है जिससे बैक्टीरिया की वृद्धि में रोकथाम होती है. इसलिए लार की मात्रा कम होने से प्लैक और दांत में मैल जमा होने लगता है.

4.डायबिटीज- डायबिटीज होने की वजह से शरीर में कई तरह के और संक्रमण होने की संभावना होती है. इनमें मसूड़ों का इंफेक्शन भी शामिल है. मसूड़ों में सूजन और पायरिया ये दोनों इंसुलिन इस्तेमाल करने की क्षमता को बिगाड़ देते हैं जिससे शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

5.पोषण में कमी- आहार में विटामिन बी और सी (vitamin B-C), कैल्शियम (calcium) पोषक तत्व न हों तो यह स्थिति मसूड़ों के रोगों को बढ़ावा दे सकती है. कैल्शियम बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत रखता है. इनमें दांतों को सहारा प्रदान करने वाली हड्डियां भी शामिल हैं. विटामिन सी संयोजी ऊतकों की मजबूती को बनाए रखने में मदद करता है.

6.हार्मोन में बदलाव- गर्भावस्था, मेनोपॉज (menopause) और यहां तक कि मासिक धर्म के दौरान होने वाले हार्मोन में बदलाव से पायरिया की संभावना बढ़ जाती है.

पायरिया से बचाव के उपाय
दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए ओरल हाइजीन (oral hygiene) जरूरी है.

1. सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें.
2. ब्रश करने की तरह फ्लॉसिंग करने की भी आदत डालें इससे दांतों की सफाई सही तरीके से होगी.
3. सिगरेट या तंबाकू जैसी चीजों का सेवन बंद कर दें.

दांतों के पोषण के लिये जरूरी खाद्य-पदार्थ

पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) से भरपूर क्रेनबेरी (Cranberry) दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वहीं अदरक और लहसुन के सेवन से दांतों और मसूड़ों की परेशानी कम होती है. दिन में एक से दो कप ग्रीन टी (green tea) पियें और आहार में सोयाबीन, ब्रोकली, गाजर, पालक को शामिल करें. मुंह और दांतों के व्यायाम के लिये चुइंगम (chewing gum) चबाने की आदत डालें, ध्यान रहे इसे बहुत देर तक चबाते ना रहें. सेंधा नमक या अनार के छिलके का पाउडर बना कर नियमित दांतों पर मसाज करना भी बहुत फायदेमंद होता है. खाने के बाद ठीक तरह से कुल्ला करने से दांतों को सफाई हो जाती है.
डॉक्टर के सलाह अनुसार रोजाना ब्रश करने के बाद कुल्ला करें.

दांतों की देखभाल में थोड़ी सी लापरवाही भी आपको परेशानी में डाल सकती है इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी को टालें नहीं और डेंटिस्ट से संपर्क करे.

Related Posts

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
Health

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
स्लाइन लगी, स्कूटी चली: लोहरदगा की तस्वीर ने फिर खड़े किए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Health

स्लाइन लगी, स्कूटी चली: लोहरदगा की तस्वीर ने फिर खड़े किए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

16/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube



About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.



Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp


About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.