Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया

अब, वे चीन की जू वेनजुन के बाद दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब दो बार जीता है. 37 वर्षीय हम्पी ने 11 राउंड में 8.5 अंक प्राप्त करके शानदार प्रदर्शन किया.

by News Shade
29/12/2024
in Sports
250 3
Share on FacebookShare on Twitter

भारत की शतरंज स्टार कोनेरू हम्पी ने न्यूयॉर्क में आयोजित 2024 वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुखंदर को मात दी. यह उनकी वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में दूसरी जीत है. इससे पहले, उन्होंने 2019 में जॉर्जिया में यह चैंपियनशिप जीती थी. अब, वे चीन की जू वेनजुन के बाद दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब दो बार जीता है. 37 वर्षीय हम्पी ने 11 राउंड में 8.5 अंक प्राप्त करके शानदार प्रदर्शन किया.

कोनेरू हम्पी भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर हैं और 2600 ईएलओ रेटिंग पार करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. उनकी इस उपलब्धि में उनके पिता अशोक कोनेरू का बहुत बड़ा योगदान रहा. उनके पिता ने 5 साल की उम्र में उनकी शतरंज में रुचि को पहचाना और प्रशिक्षण देना शुरू किया. अपने करियर में पहले ही उन्होंने छह साल की उम्र में पहली राज्य चैंपियनशिप जीती और इसके बाद अंडर-12, 14 और 16 राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी अपने नाम की.

2024 में भारतीय शतरंज का शानदार प्रदर्शन

इस साल भारतीय शतरंज ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की. दिसंबर 2024 में, गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीती और सबसे कम उम्र में यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने. सितंबर में बुडापेस्ट में आयोजित चेस ओलंपियाड में भारत ने ओपन और महिला दोनों श्रेणियों में पहली बार गोल्ड मेडल जीता. यह उपलब्धि चेस ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में ऐतिहासिक रही. भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की यह शानदार सफलता वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है.

Related Posts

Ind vs NZ: दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम, 2000 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला
Sports

Ind vs NZ: दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम, 2000 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला

09/03/2025
ICC Champions Trophy: विराट का बल्ला गरजा तो शमी ने चटके 3 विकेट, टीम इंडिया फाइनल में
Sports

ICC Champions Trophy: विराट का बल्ला गरजा तो शमी ने चटके 3 विकेट, टीम इंडिया फाइनल में

04/03/2025
चैंपियंस ट्रॉफी: मिडिल आर्डर फिर फिसड्डी, शमी के तूफ़ान ने किया ढेर तो गिल ने जड़ा शतक
Sports

चैंपियंस ट्रॉफी: मिडिल आर्डर फिर फिसड्डी, शमी के तूफ़ान ने किया ढेर तो गिल ने जड़ा शतक

20/02/2025

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In