Saturday, August 8, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

Jharkhand JPSC-JSSC Protest: 14 दिन बाद सरकार-छात्रों की पहली वार्ता, बातचीत सकारात्मक लेकिन आंदोलन रहेगा जारी

by News Shade
07/08/2026
in Jharkhand, Top News
242 11
Share on FacebookShare on Twitter
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच पहली औपचारिक बैठक हुई. रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें विस्तार से रखीं. हालांकि बातचीत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, लेकिन अभी किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है.
छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सत्याग्रह और आंदोलन जारी रहेगा।
सरकार और छात्रों के बीच क्या हुई बातचीत?
बैठक में सरकार की 5 सदस्यीय टीम और छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आमने-सामने चर्चा की. छात्र प्रतिनिधियों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग दोहराई.
सरकार की ओर से शामिल मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि छात्रों के हर मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?
सरकार की ओर से बैठक में मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव शामिल हुए. इनके अलावा विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे.
वहीं, छात्र प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार शामिल थे.
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की समिति मुख्यमंत्री को वार्ता का पूरा ब्योरा सौंपेगी, जिसके बाद दूसरे दौर की बातचीत जल्द हो सकती है.
मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी
बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने बातचीत को सकारात्मक बताया, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि अभी उनकी मांगों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. उनका कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को ठोस कार्रवाई करनी होगी.
इसी वजह से छात्रों ने फैसला लिया है कि मांगें पूरी होने तक उनका सत्याग्रह और आंदोलन जारी रहेगा.
प्रतिनिधिमंडल को लेकर पहले था विवाद
गौरतलब है कि वार्ता से एक दिन पहले सरकार और छात्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी. सरकार ने केवल छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की शर्त रखी थी. इसके बाद छात्रों ने नया 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयार कर सरकार को सौंपा, जिसके साथ शुक्रवार को पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की गई.
https://newsshade.com/jpsc-jssc-protest-students-select-a-delegation-for-talks-with-the-government-protesters-insist-on-transparent-negotiations/

Related Posts

JPSC-JSSC Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने चुना प्रतिनिधिमंडल, पारदर्शी वार्ता पर अड़े आंदोलनकारी
Jharkhand

JPSC-JSSC Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने चुना प्रतिनिधिमंडल, पारदर्शी वार्ता पर अड़े आंदोलनकारी

06/08/2026
JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब
Jharkhand

JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी छात्रों की हुंकार, दबाव में सरकार; CM हेमंत सोरेन बोले- हर दोषी का होगा हिसाब

04/08/2026
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!
Jharkhand

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से, JPSC-JSSC और नियोजन मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने!

02/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

Jharkhand JPSC-JSSC Protest: 14 दिन बाद सरकार-छात्रों की पहली वार्ता, बातचीत सकारात्मक लेकिन आंदोलन रहेगा जारी

Jharkhand JPSC-JSSC Protest: 14 दिन बाद सरकार-छात्रों की पहली वार्ता, बातचीत सकारात्मक लेकिन आंदोलन रहेगा जारी

07/08/2026
The Staircase से सीखा मर्डर प्लान! पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

The Staircase से सीखा मर्डर प्लान! पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

06/08/2026
Gopal Mandal Statement: ‘सम्राट चौधरी हमको मरवा देंगे’, JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बयान से मचा सियासी बवाल

Gopal Mandal Statement: ‘सम्राट चौधरी हमको मरवा देंगे’, JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बयान से मचा सियासी बवाल

06/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In