Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

प्रयागराज से दिल्ली तक लगी लाशो की ढेर, क्या आम आदमी की जिंदगी की कोई कीमत नहीं ?

रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था. टूटी हुई चप्पलें, जूते और महिलाओं के दुपट्टे यह बता रहे थे कि उस रात का हादसा कितना दर्दनाक था

by News Shade
16/02/2025
in Bihar, Crime, Top News
251 3
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलग ही आभा और नूर होता है. आस्था में डूबे हुए ये लोग अपने जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए गंगा में डुबकी लगाते हैं. लेकिन कभी-कभी नियति कुछ और ही फैसला कर देती है. एक पल में सब कुछ बदल जाता है और सपने टूट जाते हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ इसका ताजा उदाहरण है. इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और पूरा स्टेशन चीख-पुकार से गूंज उठा.

उजड़ी ज़िंदगियों की दर्दनाक तस्वीरें

रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था. टूटी हुई चप्पलें, जूते और महिलाओं के दुपट्टे यह बता रहे थे कि उस रात का हादसा कितना दर्दनाक था. इस भीड़भाड़ में मौत ने लोगों को डराया और भगाया. कुछ लोग अपनी जान गंवा बैठे, कुछ गंभीर रूप से घायल हुए, और कुछ लोग गायब हो गए. लोग टूटी-फूटी चीजों से अपने अपनों की पहचान करने की कोशिश कर रहे थे. परिवारों की हालत ये थी कि वे या तो अपनों की मौत पर रो रहे थे, या गायब हुए परिजनों को ढूंढ रहे थे, या फिर अस्पतालों में घायल परिवारजनों के साथ बैठे थे. कई परिवार तीन तरह की मुश्किलों से जूझ रहे थे.

सिस्टम पर सवाल उठाना जरूरी है

महाकुंभ के बाद से ही प्रयागराज में कई हादसों का सिलसिला जारी है. कभी भगदड़ में लोग अपनी जान गंवाते हैं, तो कभी सड़क हादसों में कई लोग अपनी जिंदगी खो देते हैं. हालांकि, सरकार सिर्फ उच्च स्तरीय जांच में व्यस्त रहती है और हादसे के पहले कोई उचित व्यवस्था नहीं की जाती. अगर  सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते, तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को रोका जा सकता था. आम लोग सड़कों पर, रेलवे स्टेशनों पर और संगम घाटों पर असुरक्षित हो रहे हैं, लेकिन सिस्टम बस मूकदर्शक बना हुआ है. ऐसे हादसों के बाद पूरे देश को सवाल उठाने का अधिकार है, और सरकार को जवाब देना होगा.

हादसे की पूरी कहानी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार रात उस समय भगदड़ मच गई जब यात्रियों के बीच यह अफवाह फैल गई कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनें रद्द हो गई हैं. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. हादसे के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया और प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

मुआवजे का मरहम 

इस हादसे के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है. भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और हल्के रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Related Posts

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान
Political

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In