Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

झारखंड में DGP नियुक्ति पर सियासी घमासान: BJP के आरोपों पर JMM ने किया पलटवार

राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी के रूप में नियुक्त किया था, जिस पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बीजेपी के आरोपों का जवाब दिया है.

by News Shade
05/02/2025
in Bihar, Jharkhand, Top News
245 8
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में DGP की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. हाल ही में, राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी के रूप में नियुक्त किया था, जिस पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बीजेपी के आरोपों का जवाब दिया है.

बाबूलाल ने सरकार को घेरा 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार द्वारा डीजीपी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता को धोखा दिया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन किया है. मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने न केवल संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन किया है, बल्कि राज्य की पुलिस प्रशासन व्यवस्था को अपनी राजनीतिक साजिशों के लिए एक उपकरण बना लिया है.

भा.ज.पा. कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की और अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की सीबीआई जांच कराने की अपील की. साथ ही, उन्होंने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील की. मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई भी की जानी चाहिए.

बाबूलाल के सवालों पर जेएमएम का पलटवार 

रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान, सुप्रिया भट्टाचार्य (JMM के केंद्रीय महासचिव) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री बनने का सपना चूर होने के बाद वे अब सरकार के हर निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे और उनके कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए गए थे.

सुप्रिया भट्टाचार्य ने आगे कहा कि कई राज्यों में सरकारें अपनी समझ से पुलिस महानिदेशक का चयन करती हैं, और यह केवल झारखंड में नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है. उन्होंने यह तर्क भी दिया कि बीजेपी शासित राज्यों में भी डीजीपी की नियुक्ति सरकार के विवेक पर ही निर्भर करती है, तो झारखंड सरकार के इस फैसले पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?

JMM ने यह भी कहा कि पहले झारखंड सरकार पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए तीन नाम भेजती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया बदल दी गई है. सुप्रिया भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जनादेश विपक्ष में बैठने के लिए मिला है, इसलिए उन्हें उसी भूमिका में रहना चाहिए.

सुप्रिया भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देने पर भी घेरते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को अपनी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए कहा है, तो क्या बीजेपी इस आदेश का पालन कर पा रही है? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन तक नहीं कर पा रही, तो वह राज्य की राजनीति में हस्तक्षेप क्यों कर रही है?

Related Posts

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान
Political

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In