Wednesday, August 12, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

रांची विश्वविद्यालय के पी.जी. विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार्यप्रणाली पर NSUI ने चिंता जताई

अमन अहमद ने बताया कि पी.जी. (PG) विभाग के शिक्षक, महाविद्यालयों से छात्रों को बुलाकर डिज़र्टेशन रिपोर्ट (Dissertation Report) के अंक निर्धारित कर रहे हैं, जबकि ऐसी व्यवस्था सही नहीं है

by News Shade
16/01/2025
in Bihar, Education, Jharkhand
250 5
Share on FacebookShare on Twitter

16 जनवरी 2025 को झारखंड एनएसयूआइ (NSUI)  प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की.  इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पी.जी. सेमेस्टर 4 के डिज़र्टेशन प्रोजेक्ट रिपोर्ट के 100 अंक, जो वर्तमान में पी.जी. विभाग के शिक्षकों के हाथों में हैं, वह नियमों के खिलाफ है.

अमन अहमद ने बताया कि पी.जी. (PG) विभाग के शिक्षक, महाविद्यालयों से छात्रों को बुलाकर डिज़र्टेशन रिपोर्ट (Dissertation Report) के अंक निर्धारित कर रहे हैं, जबकि ऐसी व्यवस्था सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन महाविद्यालयों में ऑनर्स डिपार्टमेंट (Honors Department) में 50 से ज्यादा विद्यार्थी हैं, वहां के लिए यह आवश्यक है कि पी.जी. शिक्षक छात्रों के वाइवा (Viva) के लिए महाविद्यालयों में जाएं, न कि महाविद्यालय से छात्रों को बुलाया जाए.

इसके अलावा, वे 30 अंक, जो वाइवा के लिए एक्टरनल (external) के पास होते हैं, उसे भी विभाग के शिक्षक अपने हाथों में रखे हुए हैं, जो कि अनियमित है. एनएसयूआइ ने मांग की कि अगर 70 अंक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए निर्धारित हैं, तो ये अंक संबंधित महाविद्यालय को ही सौंपे जाएं और वाइवा का अधिकार भी उसी महाविद्यालय को मिलना चाहिए.

एनएसयूआइ ने यह भी कहा कि पी.जी. विभाग को दोनों (70 और 30) अंकों को अपने हाथ में रखना गलत है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले पर तुरंत विचार करने और छात्र हित में उचित निर्णय लेने की अपील की ताकि शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं के प्रति सहानुभूति और विनम्रता से पेश आएं.

कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक, डॉ. विकास कुमार को इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

मुलाकात के दौरान पूर्व जिला महासचिव प्रिंस राज, पूर्व जिला सचिव सरफराज अहमद, गुलशन कुमार, आर्यन सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य छात्र नेताओं की उपस्थिति रही.

Related Posts

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Bihar

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस
Jharkhand

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग
Jharkhand

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In