Sunday, June 28, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

एक सफर को अंजाम तक पहुंचाया चाय ने, जोखिम उठाने वालों को मिलती है मंजिल

by News Shade
15/10/2024
in Special, Top News
253 3
Share on FacebookShare on Twitter

अगर दिल में जज्बा और कुछ करने का जुनून तो जीवन की कोई परिस्थितियां आपको सफल होने से रोक नहीं सकती. इस बात को चरितार्थ किया है देश के 30 सबसे युवा उद्यमियों में से एक ‘अर्पित राज’ ने. बेहद कम उम्र में ही इन्होनें ‘चाय सेठ’ नाम की कंपनी के द्वारा अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज ये हजारों युवाओं के आदर्श बन चुके हैं.
आइये जानते हैं उनकी सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी.

Reporter- स्वागत हैं आपका न्यूज़ शेड में. आप अपने बारे में कुछ बताइए. आप कहां के रहने वाले हैं और आपकी शिक्षा कहां से हुई?Arpit Raj-  शुक्रिया ! मेरा नाम अर्पित राज है. मैं मूल रूप से बिहार से हूँ. पटना में जन्मा और पला-बढ़ा हूँ. मैं एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता हूँ. 2015 में मैं मैनेजमेंट में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करने के लिए शिलांग चला गया.

Reporter- आपके मन में entrepreneur बनने का विचार कब आया?

Arpit Raj-  2015 में दोस्तों के साथ चाय की टपरी पर बैठकर रोज़मर्रा की बातें किया करता था. दोस्तों ने कहा ‘चाय हमारे दिल के करीब है, लोगों को जोड़ती है. चाय की टपरी ऐसी जगह है. जहां सभी अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करते हैं. हमें इस क्षेत्र में कुछ करना चाहिए.’ मुझे यह विचार पसंद आया, लेकिन मैंने उस समय ज़्यादा सोचा नहीं लेकिन यह विचार मेरे दिमाग से नहीं निकला. समय के साथ, मुझे उद्यमिता में रुचि विकसित हुई. 2018 में मैंने एक स्टार्टअप के साथ काम करना शुरू किया और काम करते हुए मुझे एहसास हुआ कि मुझे इस विचार पर काम करना चाहिए.इस तरह यह सब शुरू हुआ.

Reporter- आपको अपने project को स्थापित करने में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा?

Arpit Raj-  सबसे चुनौतीपूर्ण काम था बिजनेस पार्टनर या सह-संस्थापकों को ढूँढना. उन्हें चुनना आसान नहीं था. भरोसेमंद व्यक्ति ढूंढना था जिसके साथ ठीक से जुड़ सकें. संवाद और एक जैसी सोच ज़रूरी थी. सौभाग्य से, प्रतीक, प्रेम सह-संस्थापक बने और आरके काला समर्पित टीम सदस्य बने. हमने अपनी बचत से बड़ी राशि निवेश की. 2019 में मैंने नौकरी छोड़ दी और केवल चाय सेठ के लिए काम करना शुरू किया. एक कैफ़े से दूसरे कैफ़े तक का सफर पूरा होता चला गया.10-11 महीनों के भीतर हमने पाँच आउटलेट खोले. अनगिनत ग्राहकों से जुड़े और अच्छा रेवेन्यू कमाया. अब तक देश और विदेश में 50 से भी ऊपर आउटलेट खुल चुके हैं.

Reporter- एक उद्यमी के रूप में आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

Arpit Raj-  Entrepreneurship इतनी आसान नहीं है. इसके लिये कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. परिवार को मनाना, नौकरी छोड़ना जोखिम भरा था. सह-संस्थापक, निवेश, Marketing और skilled labor ढूंढना चुनौतीपूर्ण था. हमने कठिन मेहनत के द्वारा इन सबका सामना किया.

Reporter- आपके भविष्य के लक्ष्य क्या हैं?

Arpit Raj-हम 2026 के अंत तक 300 आउटलेट खोलने की योजना बना रहे हैं.

Reporter- अपने इस सफर में किन बातों ने प्रेरित किया ?

Arpit Raj-मुझे सबसे ज्यादा लोगों के जीवन ने मुझे प्रेरित किया. मैंने देखा कि अधिकांश लोग नौकरी से असंतुष्ट थे. वे निराश, उदासीन, थके हुए लग रहे थे, जैसे कि उन्हें वह पसंद नहीं था जो वे कर रहे थे. मैंने सोचा कि मैं वो काम करूँ जिसमें मेरी रुचि है.

Reporter- युवाओं के लिये क्या संदेश देना चाहेंगे?

Arpit Raj- युवाओं को जरूरत है कि वो अपने अंदर छिपी योग्यता को खोजें और समझे और जितनी जल्दी हो सके उसपर काम करना शुरू कर दें क्योंकि कोई भी समय सही समय नही होता जब शुरू किया जाए तब ही सही समय होता है.

Related Posts

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान
Political

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक
Jharkhand

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल
Bihar

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

युवाओं को साधने की तैयारी! NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

25/06/2026
शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

शिबू सोरेन: संघर्ष, आंदोलन और झारखंड की पहचान गढ़ने वाले जननायक

24/06/2026
पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

पप्पू यादव के आरोप से गरमाई बिहार की राजनीति, महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

23/06/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In