Thursday, August 13, 2026
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
Languages Available:    
News Shade
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special
No Result
View All Result
News Shade
Dropdown Button with Popup
  • Hindi
  • English
  • Bengali
  • Punjabi
  • Urdu
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Political
  • Crime
  • Education
  • Health
  • Sports
  • Lifestyle
  • Special

भाजपा के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, कोल्हान में क्या भाजपा कर पायेगी कमाल ?

by News Shade
23/10/2024
in Bihar, Jharkhand, Political, Top News
251 2
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कोल्हान क्षेत्र के चार पूर्व मुख्यमंत्री—अर्जुन मुंडा, मधुकोड़ा, रघुवर दास, और चंपाई सोरेन की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर है. भाजपा ने 66 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें से 14 सीटें कोल्हान क्षेत्र से संबंधित हैं. इनमें से कई सीटों पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है, जिससे यह चुनाव और भी महत्वपूर्ण बन गया है.

कोल्हान की प्रमुख सीटों में सरायकेला, जगन्नाथपुर, पोटका, जमशेदपुर पूर्वी और घाटशिला शामिल हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं.

 जमशेदपुर पूर्वी: विरासत की चुनौती 

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू हैं. उनके ससुर रघुवर दास यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं और मुख्यमंत्री भी रहे हैं. पूर्णिमा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें अपनी विरासत को बनाए रखना है, जबकि कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

 पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी की चुनौती 

पोटका सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया है. यह सीट 2019 से पहले भाजपा की मेनका सरदार के पास थी, लेकिन उन्हें झामुमो के संजीव सरदार ने हराया था. मीरा मुंडा के लिए यह चुनाव केवल जीत हासिल करने का नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति में अपनी पहचान बनाने का भी है.

 घाटशिला: चंपाई सोरेन का बेटा 

घाटशिला विधानसभा सीट पर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भाजपा के प्रत्याशी हैं. उनका मुकाबला झामुमो के रामदास सोरेन से है, जो वर्तमान में मंत्री हैं. बाबूलाल को इस सीट पर अपना चुनावी अभियान पहले से ही शुरू करना पड़ा था, और इस बार उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.

.जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा की वापसी की कोशिश 

जगन्नाथपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव लड़ रही हैं. पहले वह जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर जीती थीं, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें इस बार जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

अब देखना है कि कोल्हान की जनता पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा को बरकरार रखती है या भाजपा को 2019 की हार की याद दिलाती है. निश्चित तौर पर, इस बार की लड़ाई बेहद रोचक और रोमांचक होगी.

Related Posts

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Bihar

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस
Jharkhand

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग
Jharkhand

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026

Opinion Poll

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो ज़मीन घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

22/04/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

21/06/2026
विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

विश्व आदिवासी दिवस: जिसकी जड़ें मिट्टी से जुड़ी हैं, और परंपराएं हैं ज्ञान का खजाना… वो हैं आदिवासी

09/08/2024
सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सीएम हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ राहत, बेल रद्द करने से कोर्ट ने किया इंकार

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया  “मार्केट लीडर”

सरकार के प्रयास और महिलाओं की मेहनत ने लाया रंग, पलाश ने बनाया “मार्केट लीडर”

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

11/08/2026
JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

JPSC-JSSC आंदोलन का 18वां दिन: फूल लेकर छात्रों ने निकाला मौन जुलूस

11/08/2026
JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

JPSC-JSSC: विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग

10/08/2026
Facebook Twitter Instagram Youtube

About Us

We, the team at News Shade, are a dedicated group of journalists and industry experts. We are passionate about delivering high-quality, unbiased news to our readers and viewers.

Subscribe for Newsletter

/* real people should not fill this in and expect good things - do not remove this or risk form bot signups */

Intuit Mailchimp

About us   Advertise with us   Contact us   Terms of use   Privacy Policy
© 2024 News Shade. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In